कटिहार, अप्रैल 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर के सदर अस्पताल रोड से कालीबाड़ी चौक तक हो रहे ड्रेनेज निर्माण के कारण धूलकण उड़ने तथा सड़क पर कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि नाला निर्माण को लेकर किए गए गड्ढे का मिट्टी सड़क पर ही ढ़ेर लगा दिए जाने के कारण धूल उड़ने से लोग परेशान हो रहे हैं। मिट्टी के ढ़ेर व निर्माण सामग्री पर पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से वाहनों के आवागमन व हल्की हवा बहने पर भी धूलकण उड़ रहा है। हलांकि मंगलवार को सड़क किनारे से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया है। अस्पताल रोड होकर पिछले एक सप्ताह से बड़े वाहनों का आवागमन बंद है। बाइक, टोटो व ऑटो का ही परिचालन इस सड़क मार्ग होकर हो रहा है। धूल उड़ने से बाइक सवार भी परेशान हो रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.