खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अस्पताल रोड में जलजमाव से लोगों की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई है। सदर अस्पताल से निकलने वाली पानी के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इधर लोगों को सड़क पर जमा पानी के बीच से आवाजाही करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के पानी की निकासी के लिए डीएम नवीन कुमार के पहल पर सदर अस्पताल के मुख्य गेट से सन्हौली पोखर की ओर कच्चे नाले का निर्माण कराया गया था। जिससे जल निकासी हो सके। शुरुआती दौर में जलनिकासी हुई। फिर नवंबर माह में दोबारा जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- अस्पताल रोड में जलजमाव से लोगोंकी बढ़ी समस्या डीएम के पहल पर नगर परिषद द्वारा दोबारा जल निकासी हुई। लेकिन एक बार फिर से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़...