विकासनगर, नवम्बर 9 -- अस्पताल रोड पर जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। वाहनों की आवाजाही और भीड़ की ²दृष्टि से अति व्यस्त रहने वाले अस्पताल रोड पर दिनभर ट्रैफिक रेंगता रहता है। लोडर वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही और कार और दो पहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग समस्या को गंभीर बना रही है। रविवार देर शाम को करीब आधे घंटे के जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया। नगर की अस्पताल रोड पर चलना लोगों के लिए दूभर हो गया है। वाहनों की बड़े पैमाने पर मार्ग से होने वाली आवाजाही के चलते दिनभर यहां रुक-रुक कर जाम के हालात पैदा होते रहते हैं। नगर का सरकारी अस्पताल व शिक्षा विभाग का ब्लॉक स्तरीय कार्यालय, टेलीफोन एक्सचेंज जैसे सभी कार्यालयों के लिए अधिकतर वाहन व लोगों की आवाजाही के लिए अस्पताल रोड ही मुख्य मार्ग है। इसके अलावा नगर के मार्केट का एक खास क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.