खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सौ शय्या सदर अस्पताल रोड में जलजमाव की समस्या विकराल हो गई है। आलम यह है कि इस सड़क पर विभिन्न जगहों पर दो फीट तक पानी जमा है। जिससे इस पथ होकर हर आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि मुख्य गेट से महिला थाना तक सड़क तालाब बन गया है। ऐसे में प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों की समस्या समझी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि डीएम नवीन कुमार अपने पदस्थापन के बाद सदर अस्पताल में जलजमाव की शिकायतों को जानने के बाद जलनिकासी के लिए कार्य योजना तैयार करवायी। इसके तहत सदर अस्पताल के पोर्टिको से मुख्य गेट तक पक्की नाले का निर्माण करवाया और इसके बाद मुख्य गेट से सड़क किनारे व चारदीवारी किनारे कच्चे नाले बनवाकर इसकी जलनिकासी गोशाला की ओर करवाया गया। कुछ दिनों तक यह तो ठीक रहा, लेकिन फिर से सदर ...