पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालय में उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने रसोईघर का औचक निरीक्षण कर भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चेक किया। उप प्राचार्य ने पके हुए भोजन के तापमान की जांच कराने और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टीडीएस की नियमित जांच के निर्देश भी दिए। स्वच्छता मानकों पर काम करने की हिदायतें दीं। बताया कि मरीजों को दिए जाने वाले भोजन को नमूना के तौर पर 24 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाता है। नास्ते का भी नमूना लिया जाता। खुद भोजन की गुणवत्ता चेक करने के बाद ही मरीजों में वितरण करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...