बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- अस्पताल में 61 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दूर-दराज से आयी 61 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी। उन्हें संतुलित आहार लेने की सलाह दी गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर में आयी इन महिलाओं की मूत्र, एचआईवी, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यकता के अनुसार सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, आयरन, विटामिन की गोली समेत अन्य तरह की दवाएं दी गई। उन्हें मोटा अनाज, हरी सब्जियां, चुकंदर, दलिया, दूध तथा फल खाने की सलाह देते हुए तेल मसाले से परहेज करने संबंधित सलाह दी गई।

हिं...