कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में इलाज के दौरान 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। ककवन निवासी विश्वनाथ प्राइवेट कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि दो दिन से बेटी अकाशी को बुखार आ रहा था। गांव के डॉक्टर को उसे दिखाया था। मंगलवार शाम को उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। जिस पर उसे दोबारा डॉक्टर के यहां ले गए। जहां ग्लूकोज आदि चढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टर ने छात्रा को कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...