पाकुड़, अक्टूबर 3 -- पाकुड़। दुर्गापूजा पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव वार्ड का निरीक्षण कर नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं का हालचाल जाना तथा माताओं को मदर हॉर्लिक्स और शिशुओं के लिए बेबी किट प्रदान किए। उपायुक्त ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय-समय पर अस्पतालों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि प्रसूता महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.