फरीदाबाद, जून 14 -- पलवल, अजित कुमार। नागरिक अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने से ओपीडी बंद पड़ी रहती है। जिले में हृदय रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही हैं। बुजुर्गों के साथ युवा भी अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में हृदय से जुड़े रोगों के उपचार के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। हालात ये है कि अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ का पद कई महीनों से खाली पड़ा है। इस कारण हृदय रोग मरीजों के लिए 2023 में शुरू की गई ओपीडी भी बंद हो गई है। साथ ही नागरिक अस्पताल परिसर में बनने वाले हार्ट सेंटर की योजना भी कागजों में गुम हो गई है。

चिकित्सा सुविधा की कमी बता दें कि जिले में मरीजों को उपचार देने के लिए 200 बेड का जिला नागरिक अस्पताल मौजूद है। क्षेत्र की ज्यादातर आबादी इसी पर निर्भर रहती है। लेकिन यहां हृदय से जुड़ी बीमारियों का...