मुंगेर, सितम्बर 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को मॉडल अस्पताल में भाजपा विधायक प्रणव कुमार और सिविल सर्जन डा. राम प्रवेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। उद्द्याटन करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में किशोरियों व महिलाओं का सभी प्रकार का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं की जांच शिविर लगाकर की जा रही है। शिविर में महिलाओं का एनसीडी स्क्रीनिंग, ए...