रुडकी, दिसम्बर 20 -- सिविल अस्पताल रुड़की में थायरायॅड, बी-12, फेरेटिन, आयरन प्रोफाइल व विटामिन-डी आदि समेत अब 95 खून हार्मोंस से संबंधित जांच हो सकेंगी। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में शनिवार को हार्मोंस फुली ऑटोमेटिक मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने रिबन काटकर मशीन को संचालित कराया। सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में शनिवार को हार्मोंस फुली ऑटोमेटिक मशीन लगा दी गई है। मशीन का उद्घाटन करते हुए शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस मशीन से तमाम ऐसी जांच हो सकेंगी। जो अभी तक अस्पताल में नहीं हो पाती थी। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। मरीज को निजी पैथोलॉजी लैब में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि हार्मोंस फुली ऑटोमेटिक मशीन से 95 जांच होंगी। इस मशीन में एक साथ 120 सैंपल लगाए जा सकते हैं। उन्हो...