अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बिहार सरकार ने 2190 जीएनएम के स्थानांतरण आदेश दिये हैं। इसमें स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल के 07 जीएनएम शामिल हैं। इस ट्रांसफर आदेश के बाद फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर संकट की ओर बढ़ती दिख रही हैं। खासकर सिजेरियन और प्रसव सेवाओं पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने इस स्थिति को लेकर सिविल सर्जन को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बताया जाता है कि इस अस्पताल में जीएनएम की पहले से ही भारी कमी थी, लेकिन हालिया तबादलों ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में कुल 50 जीएनएम पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में मात्र 21 नर्स ही कार्यरत हैं। इनमें से तीन नर्स स्टडी लीव पर हैं और शेष 18 में से 07 का तबादला कर दिया गया है। ऐसे मे...