हमीरपुर, मई 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ.महेंद्र कुमार की पिटाई के बाद हालत गंभीर है। उनके कान से ब्लीडिंग भी हुई हैं। ठीक से सुनाई नहीं दे रहा है। सीने में मुक्के-लाते मारे जाने की वजह से पसली में फ्रैक्चर हुआ है। एक उंगली भी टूटी है। सांस लेने में दिक्कत की वजह से ऑक्सीजन लगाई गई है। उधर, इस बवाल के बाद ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाओं के ठप होने से अस्पताल में मरीज और तीमारदार भटकते घूम रहे हैं। बवाल के बाद सीडीओ एके सिंह भी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अफसरों के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने ओपीडी में काम शुरू किया। यह भी पढ़ें- अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं ठपडॉक्टरों का लामबंद होना ईएमओ डॉ.महेंद्र कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना से जिला अस्पताल का समस्त स्टाफ लामबंद हो गया। डॉक्टरों ...