पूर्णिया, अप्रैल 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला पदाधिकारी द्वारा बुधवार को जीएमसीएच के प्रसव कक्ष, दीदी की रसोई, अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र, पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जीएमसीएच अधीक्षक के उपस्थित नहीं रहने पर जिलाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। पूछने पर बताया गया कि वह अवकाश पर हैं। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा प्रसव कक्ष में मार्च माह में हुए प्रसव एवं कुल आए हुए लाभार्थी के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा ऐसे रोगी जो किसी को कुछ नहीं बताकर वार्ड से अनुपस्थित हैं, उसके संबंध में पूछा गया। उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि लामा पेशेन्ट हमारे क्रियाकलापों एवं सुविधाओं में कमी के कारण इस संस्था से बाहर चले जाते हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया जिले में वर्ष 2025-26 में 1000 पुर...