अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़। दीनदयाल अस्पताल परिसर में हुई एक मरीज की मौत ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीज रात के समय वार्ड से लापता हो गया था, लेकिन पूरी रात उसके गायब रहने के बावजूद उसे तलाशने में कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। सुबह उसका शव परिसर में मिलने के बाद ही मामले का खुलासा हुआ। अस्पताल में सुरक्षा के लिए स्टाफ के साथ पूर्व सैनिक भी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद मरीज का बिना किसी जानकारी के वार्ड से निकल जाना और पूरी रात तक किसी को भनक न लगना व्यवस्था की बड़ी चूक मानी जा रही है। नर्स द्वारा रजिस्टर में मरीज के बेड पर न होने की टिप्पणी दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बाद भी तत्काल खोजबीन नहीं की गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उसमें मरीज के आने-जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.