गोंडा, मार्च 26 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। अस्पताल में लगा बड़ा आरओ पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को शुद्ध पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालत यह है कि अस्पताल आने वाले लोगों को छोटे आरओ के सहारे ही पानी लेना पड़ रहा है, जो पर्याप्त नहीं है। अस्पताल में लगे पांच छोटे आरओ भी सर्विसिंग मांग रहे हैं। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सभी को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा। गर्मी बढ़ने के साथ यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। परिसर में लगे कई हैंडपंप भी या तो खराब हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे, कई हैंडपम्प से तो पीला पान...