अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद जुटी भीड़
पिथौरागढ़, मई 11 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद मरीजों की भीड़ जुटी। सोमवार को सुबह से ही अस्पताल में मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर जगह-जगह मरीजों की भीड़ देखते को मिली। इस दौरान मरीज ओपीडी कक्ष में पर्चा लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान फिजीशियन कक्ष के बाहर भी लोगों की भीड़ जुटी। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस रजवार व डॉ. नेहा कल्पासी ने बारी-बारी से सभी मरीजों की जांच की। यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में इमरजेंसी में उमड़ी रोगियों की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.