अस्पताल में समय लेने के नाम पर युवक से एक लाख से अधिक ठगे
फरीदाबाद, मई 17 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेने के बहाने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने पहले गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर डालकर अस्पताल का संपर्क नंबर दिखाया और फिर एपीके फाइल भेजकर पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया। मामले की शिकायत साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर, मलेरना रोड बल्लभगढ़ निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने गूगल पर घई अस्पताल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए मोबाइल नंबर सर्च किया था। सर्च के दौरान उन्हें एक मोबाइल नंबर दिखाई दिया। उन्होंने उक्त नंबर पर कॉल कर डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेने की बात कही। शिकायत के अनुसार कॉल रिसीव करने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.