मेरठ, जून 19 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास गांव में महिला की संदिग्ध मौत को लेकर बवाल खड़ा हो गया। लड़की के परिजनों ने पति पर प्रेम प्रसंग के बाद विवाद होने के कारण अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों में भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना के बाद आरोपी पक्ष महिला को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित उज्ज्वल गार्डन निवासी 30 वर्षीय फौजिया का निकाह करीब आठ वर्ष पहले पावली खास निवासी शाहगाज के साथ हुआ था। शाहगाज छोटा हाथी वाहन चलाता है। महिला के भाइयों अतीक, फैज और नदीम ने आरोप लगाया कि शाहगाज के किसी दूसरी महिला से संबंध थे। फौजिया इसका विरोध करती थी, जिसके चलते पति और उसके परिजन अक्सर उसके साथ...