देहरादून, मार्च 12 -- फोटो देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के किडनी रोग विभाग की ओर से विश्व किडनी दिवस पर भव्य जागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों और स्टाफ ने संतुलित आहार, व्यायाम और स्वच्छ जल अपनाकर किडनी रोगों से बचने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मलिक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली पथरी बाग से होते हुए कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि शुगर और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखकर किडनी रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने दर्द निवारक दवाओं के अनावश्यक सेवन के प्रति भी सचेत किया। संगोष्ठी में डॉ. विवेक रुहेला, डॉ. गौरव शेखर शर्मा और डॉ. डोरछम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.