बांदा, मई 4 -- बांदा। छिटपुट बूंदाबांदी से गर्मी से तो जरूर राहत मिल गई है। लेकिन बीमारिया कम नहीं हो रही हैं। डायरिया बुखार पेट दर्द के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। मरीजों को बेंच पर लिटा कर इलाज किया जा रहा है। डायरिया बुखार से पीड़ित 17 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूरज की तेज तपिश से लोग परेशान थे। तेज धूप के चलते लोग अपने घरो में कैद होने को मजबूर हो गए थे। सड़को में सन्नाटा पसरा रहता था। इधर दो दिन पहले हुई बूदा बांदी और तेज हवाओ से लोगो को गर्मी से राहत तो मिल गई। लेकिन बीमारिया कम नही हो रही है। सोमवार को खुले अस्पताल में सुबह से ही मरीजो की पर्चा काउटंर में भीड़ जमा हो गई थी। मरीज पर्चा कटवाने के बाद डॉक्टरो के चेंबरो के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ज्यादातर मरीज पेट दर्द उल्टी दस्त से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.