अस्पताल में वसूली पर हंगामा
बहराइच, जून 5 -- फखरपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में इलाज के नाम पर मरीज से 300 रुपए ले लिए गए। इस पर अप्रेंटिस छात्र व फार्मासिस्ट से पीड़ित के बीच हंगामा होने लगा। अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। हैबतपुर निवासी संदीप चौहान का आरोप है कि शुक्रवार को उसकी बहन माधुरी व भाभी दुर्गावती दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर आई। फार्मासिस्ट व अप्रेंटिस छात्र ने इंजेक्शन लगाने के नाम पर 300 रुपये ले लिया। उसने बताया कि वह पांच साल से अस्पताल की साफ सफाई का काम करता है। इसके बावजूद भी कर्मचारियों ने बहन व भाभी से वसूली कर लिया। सीएचसी अधीक्षक एनके सिंह ने बताया कि पैसा लिया है तो वापस दिलाया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.