अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। मलखान सिंह अस्पताल में बुधवार रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। बैठक में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभव वार्ष्णेय ने सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह से अस्पताल परिसर में फीमेल पैड डिस्पेंसिंग मशीन लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बड़ी संख्या में महिलाएं उपचार के लिए आती हैं, ऐसे में इस मशीन की स्थापना से उन्हें आपात स्थिति में राहत मिलेगी और अनावश्यक असुविधा से बचाव होगा। सीएमएस ने प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए इसे शासन स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य व सम्मान से जुड़े इस सुझाव को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में मनोज वार्ष्णेय ने अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रस...