देवघर, अप्रैल 28 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सहयोग से वॉटर चिलर मशीन की स्थापना पथरचपटी अवस्थित अनुराग गुटगुटिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में किया गया। वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन पीएमजेएफ डॉ. अरुण गुटगुटिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण गुटगुटिया ने कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं और इससे जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है। डॉ. रघुनंदन ने कहा कि अस्पताल में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होना मरीजों और उनके परिजनों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के अध्यक्ष प्रेम पाठक, सचिव विजय आनंद लच्क्षीरामका, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा सहित कई सदस्यगण, डॉक्टर, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.