रांची, जुलाई 19 -- रांची। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा खूंटी जिलान्तर्गत प्रखंड-खूंटी के ग्राम बगड़ू निवासी एक आदिवासी महिला बुधन पूर्ति की बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, खूंटी में कथित घोर चिकित्सीय लापरवाही के कारण हुई मौत प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा गया है। अर्जुन मुंडा द्वारा इस मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही आदिवासी बहुल एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर उनके द्वारा कई सुझाव की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- जन्मजात दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों की मुफ्त सर्जरी कराएगी झारखंड सरकार,...