नई दिल्ली, मार्च 8 -- अनुराग डोभाल और उनका निजी जीवन की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 7 मार्च को अनुराग डोभाल ने परेशान होकर अपनी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की जिसके बाद सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। अनुराग इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में अनुराग को देखने पहुंचे कंटेंट क्रिएटर थारा भाई जोगिंदर ने दावा किया था कि अनुराग अस्पताल में हैं और उनसे मिलने परिवार का कोई भी सदस्य नहीं आया है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर अनुराग के परिवार को लोग टारगेट कर रहे हैं। हालांकि, अब अनुराग के मैनेजर ने इस दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अनुराग के करीबी और भाभी इस वक्त अस्पताल में ही मौजूद हैं।मैनेजर का दावा अस्पताल में मौजूद हैं अनुराग की ...