मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर संचालित इंडियन हॉस्पिटल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने हंगामा किया। आरोप है कि 27 वर्षीय गर्भवती महिला सोनम के गर्भ में पल रहे मासूम की इलाज में लापरवाही से मौत हो गई। वहीं महिला को गंभीर हालात में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी ने इस अस्पताल संचालन में हिस्सेदारी कर रखी है, जिसका लाभ उठाकर वहां टेक्नीशियन ही गर्भवती महिलाओं डिलीवरी करते थे। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कैल्लनपुर निवासी अरविंद अपनी 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी सोनम को 8 जून को इस अस्पताल में लेकर आए थे। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट का हवाला देकर परिजनों से कहा कि बच्चे की धड़कन कम है और आनन-फानन में मरीज को भर्ती कर लिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरो...