धनबाद, अप्रैल 16 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार की शाम लगभग 4 बजे अचानक लाठी-डंडे चलने लगे। बोकारो नंबर की एक कार से पहुंचे 6-7 लोगों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। अस्पताल परिसर अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वहां अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब आधे घंटे तक यह मारपीट और भागमभाग चलती रही। इससे ओपीडी से इमरजेंसी तक अस्पताल में भगदड़ मच गई। मरीजों व उनके परिजनों में दहशत फैल गई। कतरास के फुलवार का रहने वाला युवक अभिषेक कुमार सिंह और उसका भाई की पिटाई की गई। इससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के दौरान जब मारपीट बढ़ने लगी तो अस्पताल में मौजूद लोगों ने विरोध करना शुरू किया। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच: नर्सिंग छात्रों ने डाटा ऑपरेटर को पीटा भीड़ के आक्रोश को देखते हुए हमलावर इधर-उधर भागने लगे। एक हमलावर भागकर अस्पताल की इ...