बागेश्वर, मार्च 15 -- जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्थानीय युवाओं ने फल वितरित किए। इस दौरान उनका हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती कई मरीज आर्थिक तथा शारीरिक रूप से परेशान रहते हैं। उनकी समस्या को देखते हुए उन्होंने मरीजों को फल वितरित कर उन्हें थोड़ी राहत देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है और समाज में सेवा की भावना भी बढ़ती है। इस अवसर पर कृष्णा, नितिन टम्टा, कमल धपोला, आनंद गढ़िया, राजेंद्र सिंह पूना, पूजा धपोला आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...