मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को मेरठ पहुंचकर अस्पताल में भर्ती बीएलओ मोहित चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रशासनिक असंवेदनशीलता का परिणाम है। चुनाव आयोग और सरकार का दायित्व है बीएलओ को सुरक्षा, सम्मान और दबाव-मुक्त वातावरण मिले। अस्पताल से लौटने के बाद अजय राय पूर्व महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय धर्म दिवाकर शर्मा की पत्नी प्रभा शर्मा के अंतिम संस्कार में सूरजकुंड श्मशान पहुंचे, जहां उन्होंने सौरभ दिवाकर एवं गौरव दिवाकर से मिलकर संवेदना प्रकट की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, हरिकिशन वर्मा, विशाल वशिष्ठ, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, संजीव शर्मा, जाहिद अंसारी, नसीम खान, सैय्यद रिहानुद्दीन, रीना शर्मा, विवेक त्यागी, विक्रांत वशिष्ठ, सलीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.