बस्ती, मई 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रविवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि इलाज के लिए पहले आयुष्मान कार्ड से मनमानी कटौती किया। दूसरी बार इलाज के नाम पर कैश वसूल लिया। विवाद के बाद शुरू हुई मान मनौव्वल के बाद परिजन मान गए और शव को लेकर चले गए। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि मौत की सूचना पर हॉस्पिटल से रिपोर्ट तलब की गई है। कोई शिकायत नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- जांच में गड़बड़ियां उजागर होने के बाद भी च रहा अस्पताल एक फेफड़ा खराब होने के बाद महिला को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां पर उसका आयुष्मान कार्ड से इलाज हुआ। दोबारा समस्या होने पर परिजन उसे इलाज के ल...