लखनऊ, जुलाई 15 -- काकोरी, लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ जिले में पारा के मोहान रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाज के दौरान एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गई। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए। उन्नाव जिले के असोहा निवासी नरेश गौतम के मुताबिक, उनके पिता सुरेश कुमार (56) को सर्दी और बदन दर्द की शिकायत पर मंगलवार तड़के करीब 5 बजे बीएल सुधा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का दावा है कि भर्ती के वक्त मरीज की हालत पूरी तरह सामान्य थी, लेकिन डॉक्टर द्वारा दिए...