अस्पताल में बिजली न होने पर तीमारदारों ने किया हंगामा
मिर्जापुर, मई 25 -- पटेहरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पर शनिवार की रात बिजली न होने पर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में अंधेरा पसरा होने से उपचार नहीं शुरू हो सका। जिससे प्रसव पीड़ा से गर्भवती कराहती रही। लगभग एक घंटे बाद जेनरेटर चालू होने पर प्रसव कराया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव निवासी ब्रह्मा कोल ने बताया कि गर्भवती भतीजी किरण को रात नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर पटेहरा पीएचसी लेकर पहुंचे। पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा पसरा था। यहां बताया गया कि बिजली कटी है। जेनरेटर का पट्टा भी टूटा है। बिजली आने पर ही उपचार किया जाएगा। यह सुनते ही तीमारदार आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामा की जानकारी होते ही प्रभारी और अन्य कर्मी पहुंच गए। तीमारदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.