अस्पताल में बढ़े सर्दी-जुकाम और खुजली के मरीज
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- जिले में इन दिनों उमसभरी गर्मी और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सोमवार को सर्दी, जुकाम, बुखार और खुजली के मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिली। मौजूदा समय में मौसम का मिजाज दिन में कई बार बदलता है। सुबह से लेकर शाम तक कभी उमसभरी गर्मी तो कभी ठंड हवाओं के चलने व बारिश होने से लोग मौसमी बीमारी की जद में आ रहे हैं। मंझनपुर पीएचसी में रोजाना इलाज के लिए पहुंच रहे 100 से अधिक मरीजों में करीब 35 से 40 मरीज इन्हीं बीमारियों से पीड़ित मिल रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार उमस, पसीना और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण त्वचा संबंधी संक्रमण और वायरल बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि मरीजों का इलाज किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.