भागलपुर, मई 20 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में चिकित्सकों की तत्परता और समय पर मिले उपचार से सर्पदंश की शिकार एक बालिका की जान बचा ली गई। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के लालूकित्ता गांव निवासी एक बालिका को रविवार रात करीब आठ बजे गंभीर अवस्था में अस्पताल के आकस्मिक विभाग में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के समय उसकी नाड़ी और श्वास की गतिविधि लगभग बंद थी तथा वह किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. बबीता एवं आकस्मिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयेंद्र ने कैजुअल्टी स्टाफ के साथ तुरंत उपचार शुरू किया। मरीज की श्वास बंद होने पर इंट्यूबेशन कर ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ कृत्रिम श्वसन शुरू किया गया। साथ ही एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की लगभग 25 वायल सहित आवश्यक जीवनरक्...