लखनऊ, जून 8 -- महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल में बड़ा हादसा टल गया। प्रथम तल के महिला वार्ड में फॉल सीलिंग भरभराकर गिर गई। घटना के समय वार्ड में भर्ती एक प्रसूता अपने नवजात शिशु के साथ बेड पर लेटी थी। गनीमत रही कि सीलिंग सीधे मरीज पर नहीं गिरी, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई। दो दिन पहले घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। महिला वार्ड में बेड तीन पर फॉल सीलिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। वार्ड में एक प्रसूता भी नवजात शिशु के साथ बेड पर थी। सीलिंग गिरने से वार्ड में मौजूद मरीज और कर्मचारी घबरा गए। सूचना मिलने पर अस्पताल के डॉक्टर-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एहतियातन सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया। इसके बाद संबंधित वार्ड को बंद कर दिया गया। मामले को अस्पताल ...