उरई, मार्च 29 -- उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हाल जानने को सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने आधा दर्जन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। पीएचसी छिरिया सलेमपुर में कम प्रसव पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने पीएचसी छिरिया सलेमपुर का निरीक्षण किया। यहां मौके पर एलएचवी विजयलक्ष्मी और स्टाफ नर्स अन्नपूर्णा उपस्थित मिली। लेकिन जानकारी पर सीएमओ ने पाया कि अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के बहुत कम प्रसव हो रहे हैं। इस पर सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने गहरी नाराजगी जताते हुए कम से कम माह में 5 से 6 प्रसव अस्पताल में किए जाने के सख्त निर्देश दिए। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रसव की संख्या कम मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।...