बागपत, जून 30 -- बागपत। जिला संयुक्त चिकित्सालय के महिला अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही उजागर हुई। इस बार सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के निरीक्षण के दौरान सामने गंभीर लापरवाही सामने आई। एक गर्भवती महिला बेंच पर तड़पती रही और डॉक्टर उसके परिजनों को इधर-उधर दौड़ाते रहे। सांसद को परिजनों ने रो-रोकर आपबीती सुनाई, तब जाकर महिला को भर्ती किया, लेकिन गर्भ में ही शिशु की मौत हो चुकी थी। सोमवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान महिला अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ट्यौढ़ी गांव निवासी रजत अपनी चार माह की गर्भवती पत्नी पारुल को लेकर महिला अस्पताल पहुंचा। उनके साथ उनकी चाची बिमलेश भी थी। यह भी पढ़ें- सांसद को अस्पताल में मिले वार्ड खाली और लिफ्ट खराब दर्द से तड़प रही पारुल को परिसर में बेंच पर लेटाकर वह डॉक्टर के पास पत्नी को भर्ती कराने क...