हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के प्रसिद्ध शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक बार फिर इलाज में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक दो वर्षीय बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी फरार हो गए। तुलसी प्रसाद ने बताया कि उनका भतीजा मिथलेश महतो इचाक खुटरा ने उक्त बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था।परिजनों का आरोप है कि बच्चे की स्थिति बिगड़ने के बावजूद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे समय पर उचित उपचार नहीं दिया। यह भी पढ़ें- इको करने के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जब स्थिति बिगड़ने लगी तो सूई दी गई। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई।परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही ही...