सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान। सदर अस्पताल और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह से लाइन में लगे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन कई बार बिना इलाज के ही लौटना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अधिक दिक्कत होती है क्योंकि उन्हें दूर-दूर से आना पड़ता है। अस्पताल में दवाइयों की कमी की भी शिकायत मिल रही है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। प्रशासन से डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और सुविधाएं सुधारने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...