गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, हिटी। राज्य सरकार की ओर से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। मरीज के लिए भवन, अत्याधुनिक मशीन की खरीदारी तो कर दी लेकिन उसके संचालन के लिए कर्मियों की बहाली नहीं हुई। नतीजतन सदर अस्पताल से लेकर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में मशीनें जंग खा रही है। सदर अस्पताल में ही डिजिटल एक्स रे मशीन महीनों से जंग खा रहा है। वहीं पैथोलॉजी में कई आत्यधुनिक मशीन वर्षों से पड़े हुए हैं और उसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। उसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट, अल्ट्रासाउंड मशीन, एलाइजा मशीन वर्षों से स्टोर में जंग खा रहा है। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में मशीनें बंद, मरीज बेहाल सदर अस्पताल में दो-दो ऑक्सीजन प्लांट टेक्नीशियन के अभाव में जर्जर स्थिति में पड़...