मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- जानसठ । कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर प्रसूता महिला और नवजात शिशु की मौत हो गई। अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने पर चिकित्सक और स्टॉफ अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। सूचना पर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने अस्पताल पर सील लगाईं। गांव कवाल निवासी अरशद की 32 वर्षीया गर्भवती पत्नी तरन्नुम को मंगलवार की देर रात लगभग तीन बजे डिलीवरी के लिए कस्बे के पानीपत खटीमा हाइवे पर केनरा बैंक के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि प्रसव होने पर तरन्नुम ने नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई। तबियत खराब...