सीतामढ़ी, जून 18 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में इन दिनों पड़ रही उमस भरी गर्मी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रही है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस के कारण पसीने से होने वाले संक्रमण तथा चर्म रोग के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

गर्मी के स्वास्थ्य पर प्रभाव सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी क्लीनिकों में भी त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक पसीना, शरीर की साफ-सफाई में कमी और लंबे समय तक धूप में रहने के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

आंखों में संक्रमण और एलर्जी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर लोगों की आंखों पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में आंखों में जलन, लालपन, खुजली और पानी आने की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर ...