नियामताबाद (चंदौली), मई 11 -- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित 'जीवक हॉस्पिटल' में सोमवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने वार्ड में घुसकर इलाज करा रही बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों हाथों में पिस्टल लेकर पहुंचे हमलावर को लोगों ने पीछा कर दबोच लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। फिलहाल वारदात का कारण नहीं पता चल सका है। अस्पताल में इलाज करा रही महिला की पहचान 55 वर्षीया लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के भभुआ जिले के बडरोना गांव की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल को एक दुर्घटना में लक्ष्मीना देवी का पैर टूट गया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कमलापुर स्थित जीवक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सोमव...