कन्नौज, मार्च 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिलु नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में सोमवार रात चोरों ने एक बाइक से जहां पाइप काटकर पेट्रोल पर कर दिया वहीं एक अन्य बीमारदार की साइकिल भी चोरी कर दी मजे की बात यह है कि अस्पताल परिसर में 24 घंटे गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बाद भी चोरी की वारदातें होना कहीं न कहीं सुरक्षा में छेद लगने जैसा है। अस्पताल परिसर से आए दिन होने वाली चोरी की वारदातों से लोगों में भय और दहशत व्याप्त है। कोतवाली क्षेत्र के गोपालनगर निवासी आशिक पुत्र इकरार अली अपनी मौसी शकीना बेगम को देखने सौ शैय्या अस्पताल गए थे। उन्होंने अपनी बाइक इमरजेंसी गेट के बाहर खड़ी कर दी। वहां 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। सुबह जब उन्होंने बाइक स्टार्ट करनी चाही तो पता चला कि किसी ने पाइप काटकर टंकी से पूरा पेट्रोल चोरी कर लिया है। वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.