श्रावस्ती, जनवरी 8 -- श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने गुरुवार दोपहर बाद सीएचसी भिनगा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोल्डवेव रूम तथा हीटवेव रूम बन्द पाया गया तथा साफ सफाई खराब मिली। बेड व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी भी गन्दगी से पटी थी। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और सम्बन्धित अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। स्टोर रूम में दो सरकारी स्कूटी रखी पायी गई तथा कबाड़ रखा पाया गया। बेड पर खराब चादरें मिलीं। इसके साथ ही होम्योपैथिक ओपीडी में जगह जगह कूड़े का ढेर पाया गया तथा दवायें इधर उधर बिखरी पायी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसीएमओ डा एके सिंह, अधीक्षक डा अश्वनी लाल मिश्रा सहित चिकित्...