हमीरपुर, मार्च 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल के अंदर फायर फाइटिंग सिस्टम एक्टिव हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही अस्पताल में जगह-जगह लटकती वायरिंग और खुले पड़े बॉक्स हादसों को न्यौता दे रहे हैं। अस्पताल परिसर में ही 33 केवी का पावर हाउस लगा हुआ है। जहां पतारा पावर हाउस से सप्लाई आई हुई है। इसके अंदर भी आए दिन कोई न कोई फाल्ट होता रहता है, जिसके कारण हादसे का डर रहता है। बाउंड्रीवॉल भी काफी नीची है। अस्पताल के अंदर करीब ढाई करोड़ की लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया है, जो कि एक्टिव है। इस सिस्टम को यहां लगाने में दो साल से ज्यादा का समय लगा है। महिला-पुरुष अस्पतालों में पाइप लाइन का जाल बिछाया गया है, किसी भी अनहोनी से निपटने के इंतजाम किए गए हैं। लेकिन अस्पताल के अंदर ही जगह-जगह बिजली के बॉक्स खुले पड़े हैं, जिनके केबलें झांकती रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.