गुड़गांव, जून 13 -- सोहना, नरेश कुमार। नागरिक अस्पताल के खुले परिसर में जगह-जगह पड़े लोहे के पाइप से हादसे का खतरा बना रहता है। अस्पताल में 50 लाख की लागत से सभी वार्डों को फायर सुरक्षा लाइन से बचाव के लिए लाइन बिछाने की प्रक्रिया पांच माह पहले शुरू की थी। करीब एक माह लाइन बिछाने का कार्य करने के बाद ठेकेदार बीच में ही काम को छोड़कर चला गया। अस्पताल के खुले परिसर में 4 से 5 स्थान पर लोहे के पाइप पड़े हुए है। खुले परिसर में पड़े लोहे के पाइप यहां आने वाले रोगियों के लिए सिरदर्द बने हुए है। अस्पताल परिसर में पड़े लोहे के पाइप से छोटे बच्चे कई बार ठोकर लगने से गिरकर घायल हो गए। रोगियों को भी कई बार चोटे लगी है। बुधवार रात एक गाड़ी भी इन पाइपों से टकरा गई। यह भी पढ़ें- अस्पताल में खुले पड़े लोहे के पाइप से हो रहे हादसेकाम की स्थिति यह कार्य ल...