जमशेदपुर, मार्च 17 -- एमजीएम अस्पताल में ओपीडी में प्रिसक्रिप्शन लिखे जाने की प्रक्रिया को कंप्यूटर से की जाए ताकि उनका रिकॉर्ड रह सके। इसके लिए कंप्यूटर की भी खरीद की जाए। यह बातें उपयुक्त ने पहली बार एमजीएम के निरीक्षण के दौरान समीक्षा बैठक में कही। इस दौरान उपायुक्त भी उनके साथ थे। आयुक्त ने एंबुलेंस जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, एलएमओ, आईसीयू दवा की सरकारी दुकान को लेकर समीक्षा की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक, उपाधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष उपस्थित थे। इनके अलावा विभिन्न विभागों के तकनीकी विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...