इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- बकेवर। कस्बे के 50 शैया अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी में एक कैम्पर में ओआरएस का घोल बनवाकर रखवा दिया है। ताकि भीषण गर्मी में आने वाले लोग अपना गला तर कर सकें। इस वक्त बुखार, डिहाइड्रेशन, उल्टी दस्त से ग्रसित लोग ज्यादा आ रहे हैं। हर रोज तीन से चार सौ मरीज आ रहे हैं। सीएमएस डॉ संदीप गुलाटी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ओआरएस का घोल बनवाकर कैंपर में रखा गया है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर गिलास का पैकेट भी रखवा दिया गया है। वार्डों में कूलर भी रखवाए गए हैं। यह भी पढ़ें- मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में पानी के लिए हाहाकार यह भी पढ़ें- तेज गर्मी से सरकारी अस्पतालों में बढ़े मरीज यह भी पढ़ें- गर्मी का सितम बढ़ा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...